{"_id":"6a035f27df4f2be0c30bd4b7","slug":"ignoring-rules-83-people-have-lost-their-lives-in-accidents-so-far-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-156265-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नियम दरकिनार, हादसों में अब तक 83 लोगों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नियम दरकिनार, हादसों में अब तक 83 लोगों ने गंवाई जान
विज्ञापन
अकबरपुर-बसखारी मार्ग के पलईरामनगर में अप्रैल माह हुए सड़क हादसे में चालक की मौत के बाद क्षतिग्र
अंबेडकरनगर। सड़क हादसों में आए दिन लोग अपनी जान गवां रहे हैं। जिले में एक जनवरी से लेकर 10 मई तक करीब 83 लोगों की जान सड़क हादसों में जा चुकी है। इसमें आधे से ज्यादा ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने हादसे के समय हेलमेट नहीं लगा रखा था।
ज्यादातर सड़क हादसे यातायात नियमों का पालन न करने और तेज रफ्तार वाहन चलाने से हो रहे हैं। नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन हादसों का ग्राफ कम होने के बजाय बढ़ रहा है। वर्ष 2024 में 319 हादसों में 221 ने दम तोड़ा था, वहीं वर्ष 2025 में 355 स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 226 की मौत हुई, जबकि 244 घायल हुए। इस वर्ष 2026 में जनवरी से लेकर 10 मई तक 170 सड़क हादसों में 155 लोगों के घायल हुए हैं, साथ ही 83 लोगों की मौत हो गई।
जहांगीरगंज के नरियांव निवासी बृजेश (22) अपनी चाची पुष्पा (35) व चचेरी बहन प्रिया (18) को लेकर बाइक से लुंबिनी दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर मेडिकल कॉलेज दिखाने के लिए जा रहे थे। हाईवे के सुंथर गांव के निकट टांडा की तरफ से गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर को देख बृजेश ने बचने का प्रयास किया लेकिन वह नियंत्रण खो बैठे और मोड़ने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गए थे। हेलमेट न पहने होने के चलते सिर में चोट लगने से 11 मई को उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अहिरौली के रेउतापुर निवासी बबलू की शादी सुल्तानपुर में तय थी, और बृहस्पतिवार शाम सात बजे गांव से बरात निकली थी। बरात में शामिल होने के लिए गांव निवासी युवक आयुष, निखिल और उमंग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। शाम लगभग 7:15 बजे, जब वे अन्नावा की ओर जा रही एक बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर चोट लगने से सात मई को उमंग की मौत हो गई थी।
वर्ष-सड़क हादसा-मृतक-घायल
2023-274-158-124
2024-319-221-175
2025-355-226-244
2026-170-83-155
नोट- वर्ष 2026 के आंकड़े 10 मई तक
लोग नहीं करते नियमों का पालन
सड़क हादसों के प्रति लगातार लोगों को जागरूक किया जाता है। बिना हेलमेट के बाइक न चलाएं इसकी नसीहत देने के साथ ही चालान भी किया जाता है। इसके बाद भी लोग बिना हेलमेट के वाहन चलाने से बाज नहीं आ रह हैं। इसके चलते हादसे में लोगों की जान चली जा रही है। हाईवे व अन्य सड़कों पर संकेतक लगवाए गए हैं।
जय बहादुर यादव, टीएसआई
लगातार की जा रही कार्रवाई
सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लापरवाहों के लाइसेंस भी निलंबित किए जा रहे हैं। वाहन चलाते समय बाइक चालक हेलमेट जरूर पहनें।
सतेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ