फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If you make a mistake in voting, you will have to go to jail

मतदान में गड़बड़ी की, तो जाना पड़ेगा जेल

Wed, 02 Mar 2022 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
If you make a mistake in voting, you will have to go to jail
अंबेडकरनगर। बार-बार मतदान केंद्र पर जाना, दूसरे के नाम पर मतदान करना या फिर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करना महंगा पड़ेगा। ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा। दरअसल मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मतदान में यदि कोई भी गड़बड़ी करता दिखे, तो उसे तत्काल जेल भेजा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी ने भी मतदान में गड़बड़ी की कोशिश की, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उसे जेल भेजा जाएगा। यदि कोई बार बार मतदान केंद्र के चक्कर लगाता है या फिर दूसरे के स्थान पर मतदान करता है, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। ऐसे में सावधानी बरतें। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया को निपटाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़े। अधिकारियों ने कहा कि मतदान करने के बाद अनावश्यक बूथों का चक्कर न लगाएं। कहीं भी भीड़ लगाने या फिर बहस आदि करने की कोई जरूरत नहीं है। सभी को सिर्फ सुचारु ढंग से मतदान करने पर ध्यान देना है। किसी भी प्रकार की अफवाह न तो कोई फैलाए और न ही अफवाहों पर ध्यान दे। यदि किसी भी प्रकार की कोई सूचना मिलती है, तो उसके अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए। किसी भी जानकारी पर त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचने की सलाह व निर्देश भी डीएम एवं एसपी ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed