{"_id":"60426f798ebc3e8cd11fdbb7","slug":"husband-murdered-for-grabbing-insurance-money-ambedkar-nagar-news-lko5681037117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा की रकम हड़पने को पति ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा की रकम हड़पने को पति ने की थी हत्या
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में अनीता हत्याकांड के पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा। कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर धारदार हथियार से महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार कर्जा चुकाने व बीमा की रकम हासिल करने के लिए महिला के पति ने ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।
एक मार्च की सुबह टांडा कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर गांव में सेवाराम वर्मा के घर में उसकी पत्नी अनीता देवी का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई थी। उसके गले पर धारदार हथियार का निशान था। इस मामले में पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। इसी क्रम में टांडा कोतवाली पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुक्रवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पत्नी के नाम बीमा के 59 लाख रुपये हड़पने तथा कर्जा उतारने की नियत से पति सेवाराम ने ही साथियों के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला।
पुलिस ने छानबीन की तो पति की भूमिका स्पष्ट हो गई। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि इन दिनों उस पर लगभग 13 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। पत्नी के नाम बीमे की बड़ी रकम थी। इसे हासिल कर कर्जा उतारने के लिए ही हत्या की गई। इस खुलासे के बाद टांडा कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने तीन अन्य आरोपियों सुलेमपुर परसावा निवासी रामसुरेश, राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जमीन अहिरौली निवासी विनोद कुमार तथा सकासीपुर निवासी मनीराम को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू तथा महिला के शरीर से उतारी गई एक जोड़ी कान की बाली तथा एक जोड़ी पायल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
पति ने दी थी सुपारी
कोतवाल संजय कुमार पांडेय के अनुसार सेवाराम ने पत्नी की हत्या के लिए रामसुरेश से बात की थी। उसने बताया कि मनीराम व विनोद कुमार इस वारदात को अंजाम दे देंगे। इसके लिए सेवाराम ने रामसुरेश को 25 हजार रुपये एडवांस दिए थे, जो विनोद व मनीराम को मिल गए थे। कोतवाल ने बताया कि मनीराम पकड़े गए एक अन्य आरोपी रामसुरेश का साला है। जीजा-साले भी इस वारदात में शामिल रहे। विनोद के साथ मिलकर चारों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।