फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Husband arrested and jailed for murdering his wife for dowry

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप पति गिरफ्तार, जेल

Thu, 15 May 2025 07:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 15 May 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested and jailed for murdering his wife for dowry

विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



सुल्तानपुर के अलाउद्दीनपुर निवासी सुभाष पांडेय के मुताबिक बेटी अन्नू (25) का विवाह पांच वर्ष पूर्व मालीपुर के डीगी निवासी अंकित उर्फ अरुण पाठक के साथ किया था। विवाह के कुछ दिन तक सब ठीक रहा था। इसके बाद से बेटी अन्नु पाठक को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा।


मांग पूरी नहीं होने पर दहेज लोभी सास, ससुर जेठ जेठानी समेत अन्य ससुरालीजन उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। 11 मई को पिटाई के दौरान अन्नू की मौत हो गई। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया था। वहां से जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed