फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Husband and mother-in-law and father-in-law accused of dowry murder arrested, sent to jail

Ambedkar Nagar News: दहेज हत्या के आरोपी पति व सास-ससुर गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 08 Jun 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 08 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Husband and mother-in-law and father-in-law accused of dowry murder arrested, sent to jail
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। चार माह की गर्भवती की दहेज के लिए हत्या करने के मामले में रविवार को पुलिस ने पति दीपक गुप्ता, सास सावित्री और ससुर विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । नगपुर गांव में बीते बुधवार देर शाम को संदिग्ध अवस्था में एक गर्भवती महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर नामजद केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

अकबरपुर के याकूबपुर निवासी रविंद्र कुमार के मुताबिक, उनकी बहन प्रज्ञा गुप्ता (25) का विवाह 10 फरवरी, 2022 को जलालपुर के नगपुर निवासी दीपक गुप्ता के साथ हुआ था। उनकी एक डेढ़ वर्ष की पुत्री अन्वी साहू भी है। प्रज्ञा चार माह की गर्भवती थीं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद आए दिन दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित किया जाता था। इसके लिए कई बार मायके पक्ष के लोगों ने हस्तक्षेप किया था, लेकिन प्रज्ञा के कहने पर परिवार के लोग शिकायत नहीं कर रहे थे। चार जून की देर शाम प्रज्ञा की मौत की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को ग्रामीणों ने दी।
विज्ञापन

बहन के ससुराल वालों ने फांसी लगाने की बात कही, लेकिन मौके पर पहुंचने पर शव बेड पर पड़ा मिला और कोई फंदा भी नहीं लगा था। भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुर विनोद, पति दीपक, सास सावित्री व ननद नीलम गुप्ता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ननद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed