फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Husband and father-in-law sent to jail in case of death of married woman

Ambedkar Nagar News: विवाहिता की मौत के मामले में पति व ससुर भेजे गए जेल

Tue, 27 Jan 2026 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 27 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Husband and father-in-law sent to jail in case of death of married woman
बसखारी। बसखारी बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता रंजीता का शव फांसी के फंदे पर मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति शुभम और ससुर चंद्रिका को बसखारी पुलिस ने मुजाहिदपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में नामजद दो महिला आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

25 जनवरी को बसखारी बाजार स्थित एक किराये के मकान में रंजीता का शव फंदे से लटका मिला था।रंजीता का करीब एक वर्ष पहले शुभम से प्रेम विवाह हुआ था। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास और दादी सास के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed