{"_id":"5dbdc2e18ebc3e93dd49102f","slug":"hungama-in-coaching-centre-ambedkar-nagar-news-lko4900597134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग में घुसकर संचालक व छात्रों की पिटाई से हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग में घुसकर संचालक व छात्रों की पिटाई से हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज। थाने के पीछे चल रहे कोचिंग संस्थान में शरारती तत्वों ने शनिवार दिन में हमला बोलते हुए संचालक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव के लिए आए छात्रों को भी मारापीटा गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके कुछ साथियों को धर दबोचा, जबकि कुछ फरार हो गए। संचालक ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
जहांगीरगंज थाने के पीछे पुलिया के पास नयागांव निवासी विनोद कुमार किराए के भवन में कोचिंग का संचालन करते हैं। बताया जाता है कि कोचिंग संस्थान में काम करने के लिए एक व्यक्ति से संचालक का विवाद चल रहा है। इस बीच शनिवार को आरोपी अपने साथियों के साथ कोचिंग संस्थान पहुंच गया। गाली-गलौज करते हुए साथियों के साथ संचालक पर हमला करते हुए उसकी पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव के लिए पहुंचे छात्रों को भी मारापीटा गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके कई साथियों को धर दबोचा, जबकि कई अन्य फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद पीड़ित विनोद ने थाने पहुंच तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। इस बीच दोनों पक्ष के तमाम लोगों सहित छात्र थाने पर घंटों बने रहे। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि संचालक की तरफ से तहरीर मिली है, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।