फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   humen life disturb due to heavy rain

बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Mon, 29 Jun 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 29 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

नाले व नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से आवागमन में दिक्कत में हो रही है। बाजारों में सन्नाटे का माहौल है। इससे व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उधर बारिश ने धान किसानों के चेहरे खिल गए हैं। एक तरफ जहां बेरन लगाने के कार्य में तेजी आई है, वहीं धान की रोपाई के कार्य भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन

 
शनिवार दोपहर बाद से शुरू हुआ बरसात का सिलसिला सोमवार शाम तक जारी रहा। लगातार रुक रुककर हो रही बारिश से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत तो मिली लेकिन आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। शहरी क्षेत्र के लोगों ने अपने को घरों तक ही सीमित रखा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र की छोटी बड़ी बाजारों में सन्नाटे का माहौल रहा। इससे व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। ग्राहकों के कम आने पर दुकानदार खाली बैठे रहे। शहजादपुर के रेडीमेड व्यवसाई मोहम्मद नईम व दीपकुमार ने बताया कि बदले मौसम ने गर्मी से तो राहत अवश्य पहुंचाई, लेकिन व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से धान किसानों के चेहरे पर चमक उठे। न सिर्फ धान की बेड़न लगाने का कार्य तेज हो गया, वरन धान की रोपाई ने भी जोर पकड़ लिया। अकबरपुर के किसान रामअवध वर्मा व शोभराज तिवारी ने कहा कि वर्षा की एक एक बूंद धान की फसल के लिए अमृगत बन गिर रही है। 

भीटी के रामबख्श सिंह व जगदंबा ने कहा कि यदि दो चार दिन और इसी प्रकार से बारिश हो जाए, तो धान की रोपाई में व्यापक लाभ होगा। टांडा के रामसिंगार व मोहम्मद नईम ने कहा कि बारिश से न सिर्फ गर्मी से राहत मिली है, वरन धान की फसल को भी व्यापक लाभ हुआ है।


हालांकि पिपिरमेंट की खेती करने वाले अकबरपुर के जगन्नाथ, भीटी के शीतला प्रसाद व जलालपुर के गिरिजा तिवारी ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि बारिश का सिलसिला नहीं थमा, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव मेंथा की फसल  पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed