फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   How to complete four lane construction, pillars are installed in the middle of the road

कैसे पूरा हो फोरलेन निर्माण, सड़क के बीच लगे हैं खंभे

Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
How to complete four lane construction, pillars are installed in the middle of the road
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित शहजादपुर में पॉवर कार्पोरेेशन की लापरवाही फोरलेन मार्ग निर्माण में बाधक बन रही है। हालत यह है कि खंभे शिफ्ट करने के कार्य में मनमानी हो रही है। इससे सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा है। कार्यदायी संस्था को मजबूरन सड़क चौड़ीकरण का कार्य बिजली के खंभों के हटाए बगैर करना पड़ रहा है। फव्वारा तिराहा से नई सड़क, दोस्तपुर चौराहा होते हुए शहजादपुर पुलिस चौकी तक लगभग डेढ़ किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किए जाने का निर्णय अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने लिया था। फोरलेन मार्ग के निर्माण के लिए तत्कालीन डीएम राकेश कुमार मिश्र ने पीडब्लूडी से निर्माण कराने को कहा। सड़क बनाने की जिम्मेदारी पीके कांस्ट्रक्शन को दी गई।
विज्ञापन

जब निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ तो कभी विद्युत खंभे तो कभी सड़क के किनारे स्थित पेड़ निर्माण में बाधा उत्पन्न करते रहे। लंबी प्रक्रिया के बाद बीते दिनों जब सड़क के किनारे स्थित पेड़ काटे गए और कुछ विद्युत खंभे भी स्थानांतरित कर दिए गए तो मार्ग के चौड़ीकरण का मार्ग तेज गति से शुरू हुआ। निर्माण कार्य प्रारंभ ही हुआ था कि तमसा नदी में अचानक बाढ़ आ गई और बाढ़ का पानी नई सड़क पर पहुंच गया। इससे चौड़ीकरण का कार्य रोक देना पड़ा। काम शुरू होने के बाद खंभों की शिफ्टिंग के लिए पॉवर कार्पोरेशन को जरूरी रकम प्रदान होने के बावजूद खंभों व ट्रांसफार्मर हटाने के नाम पर मनमानी की जा रही है। डीएम सैमुअल पॉल एन के निरीक्षण व सख्त निर्देश पर चंद खंभों को हटाकर शेष काम छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

नतीजा यह है कि बिजली के खंभों के हटाए बगैर ही कार्यदायी संस्था को सड़क बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पॉवर कार्पोरेशन की लापरवाही यह कि जो खंभे व ट्रांसफार्मर हटने लायक हैं, उन्हें हटाने की सुध नहीं ली जा रही है। कई खंभे ऐसे हैं, जिनसे तार हटा दिया गया है, लेकिन खंभे जहां के तहां खड़े हैं। इसके चलते बड़ी बड़ी मशीनों से होने वाले सड़क निर्माण में व्यवधान हो रहा है। कार्यदायी संस्था के एमडी प्रदीप सिंह ने कहा कि खंभों का जल्द हटना जरूरी है। खंभों के हटे बगैर ही काम शुरू करा दिया गया है। पॉवर कार्पोरेशन के अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने कहा कि जिस संस्था को खंभे हटाने की जिम्मेदारी दी गई थी, उसे कार्य पूरा करने के लिए फिर से पत्र भेजा गया है। यदि जल्द ही कार्य पूरा न हुआ तो जरूरी संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed