{"_id":"5ef3869c8ebc3e42f57da6b4","slug":"hospital-ambedkar-nagar-news-lko527518518","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी ठप रही सीटी स्कैन जांच, निराश लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी ठप रही सीटी स्कैन जांच, निराश लौटे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा बुधवार दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौट सकी। नेटवर्क की दिक्कत से दूसरे दिन पहुंच मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। जिला अस्पताल प्रशासन के इस रवैए को लेकर मरीजों व तीमादारों ने उदासीनता का आरोप लगाया।
कहा कि मनमानी के चलते ही मरीजों के हितों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। मरीज लंबी दूरी तय कर नि:शुल्क जांच की उम्मीद में यहां पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लग रही है।
बताते चलें कि जिला अस्पताल में कोरोना महामारी के चलते लंबे समय बाद सभी सेवाएं बहाल हुई हैं। ऐसे में प्रतिदिन मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। खासकर मरीज नि:शुल्क जांच की उम्मीद में यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
सीटी स्कैन जांच निजी सेंटरों पर 2 से ढाई हजार रुपये खर्च करने के बाद होती है। ऐसे में मरीज जिला अस्पताल में कराना मुनासिब समझते हैं। परंतु जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच सेवा दो दिनों से बेपटरी है। मंगलवार को जहां नेटवर्क की दिक्कत से मरीजों की जांच नही हो पायी।
वहीं बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। राजेसुल्तानपुर, आलापुर, भीटी, महरुआ आदि क्षेत्रों से करीब 20 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन जांच ठप होने से उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। मरीजों ने काफी देर तक अस्पताल में बैठकर जांच शुरू होने की उम्मीद में इंतजार भी किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। मरीजों ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
कहा कि अस्पताल प्रशासन की उदासीनता के चलते व्यवस्थाओं को सुचारु रखने की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता। सीएमएस डॉ पीएन यादव ने बताया कि नेटवर्क की खराबी के चलते जांच प्रभावित हुई। इसके समाधान के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।