फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Honorarium to five thousand contract workers

पांच हजार संविदा कर्मियों को मिला मानदेय

Tue, 02 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Honorarium to five thousand contract workers
अंबेडकरनगर। दीपावली से पहले मंगलवार को 5 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों के घर में पर्व का उल्लास दोगुना हो गया। कारण यह कि पर्व को उल्लासपूर्वक मनाने के लिए उनके खाते में मानदेय पहुंच गया। इससे संविदा कर्मियों के चेहरे खिल उठे। उनका कहना था कि मानदेय का भुगतान होने से अब वे बच्चों की खुशियों में चार चांद लगा सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले ही घोषणा की थी कि पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए सभी संविदा कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामत्रों समेत अन्य कर्मियों को वेतन/मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा। इस घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। उन्हें लगा कि ऐसा होने पर वह रोशनी के पर्व पर घर में और भी रोशनी कर सकेंगे। सोमवार तक ज्यादातर स्थायी व संविदा कर्मचारियों के खाते में वेतन/मानदेय पहुंच गया था। हालांकि कुछ विभागों के कर्मचारियों के खाते में मानदेय नहीं पहुंच सका था। इससे उनमें मायूसी छा गई थी। उन्हें लगा कि अब उनके खाते में राशि नहीं आ सकेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को 5 हजार से अधिक कर्मचारियों के खाते में मानदेय पहुंच गया। इससे कर्मचारियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के लिपिक पंकज अग्रहरि ने कहा कि पूर्व में 98 एएनएम, 34 आयुष चिकित्सक, 8 बीपीएम, 9 वीसीपीएम, 9 एमसीटीएस ऑपरेटर, 97 स्टाफ नर्स, 6 फैमिली वेलफेयर काउंसलर, 73 सीएचओ, 36 आयुष चिकित्सक महिला व पुरुष, 9 आयुष फार्मासिस्ट, 34 आयुष चिकित्सक आरबीएस के खातों में मानदेया पहुंच गया था, जबकि एजेंसियों के माध्यम से कार्य कर रहे 200 से अधिक संविदा कर्मचारियों के खाते में मंगलवार को मानदेय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात 1876 शिक्षामित्र, 303 अनुदेशक, 4982 रसोइया, 9 अकाउंटेंट व 9 ऑपरेटर के खाते में मानदेय भेज दिया गया। विकास विभाग में 578 रोजगार सेवक, 8 एपीओ, 6 लेखा सहायक, 59 तकनीकी सहायक व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 4 जिला मिशन प्रबंधक, 35 ब्लॉक मैनेजर, 11 डाटा इंट्री ऑपरेटर के खाते में एक दिन पहले सोमवार को ही मानदेय भेज दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्र ने बताया कि 2209 आंगनबाड़ी कर्मचारी व 1929 सहायिकाओं के खाते में शासन की ओर से मंगलवार को मानदेय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed