{"_id":"570e87df4f1c1bbf5d4a6ab8","slug":"hog-attacked-on-the-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूकर के हमले से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूकर के हमले से महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में होता सूकर के हमले में घायल महिला का इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर थाना क्षेत्र के मलेथू गांव में बुधवार की सुबह गेहूं काटकर घर लौट रही महिला पर जंगली सूकर ने हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गई। उसकी गुहार पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने सूकर को खदेड़ा, तब जाकर उसकी जान बची।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। मलेथू गांव की रहने वाली जोखना देवी (55) पत्नी राजमन सुबह गेहूं काटने खेत में गई थी। करीब 8 बजे वह खेत से घर लौट रही थी। घर से थोड़ी दूर पहले ही जंगली सूकर ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन