{"_id":"5c854a09bdec2214305bbf16","slug":"hoardings-banners-and-posters-removed-in-all-tehsils","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी तहसीलों में हटाए गए होर्डिंग, बैनर व पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी तहसीलों में हटाए गए होर्डिंग, बैनर व पोस्टर
Sun, 10 Mar 2019 11:01 PM IST
रवि प्रकाश
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Published by: रवि प्रकाश
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन का चाबुक चल पड़ा। जिला मुख्यालय के साथ ही सभी तहसीलों में एक साथ चुनाव प्रचार से जुड़ी होर्डिंग पोस्टर व बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया गया। डीएम और एसपी ने भी देर शाम जिले के कई क्षेत्रों का जायजा लिया और आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया।
रविवार को चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करते ही जिला प्रशासन बिना किसी देरी के हरकत में आ गया। पहले से तय कार्य योजना के अनुरूप सभी 5 तहसीलों में आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीमें निकल पड़ीं। जिला मुख्यालय के साथ ही जलालपुर, आलापुर, टांडा और भीटी तहसील में एसडीएम, सीओ और तहसीलदार के नेतृत्व में टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों का जायजा लिया। अकबरपुर में एसडीएम अभिषेक पाठक और सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान ने कर्मचारियों के साथ मिलकर अभियान चलाया। इसके अलावा पुलिस ने जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की।
इसमें 1 दर्जन से अधिक बड़ी बड़ी होर्डिंग और बैनर हटाए गए। टीम के साथ वाहन भी रहे जिनमें हटाई गई सामग्रियों को मौके से हटाया दिया गया। इस कार्रवाई से सभी तहसील क्षेत्रों में हड़कंप का माहौल रहा। एडीएम अमरनाथ राय व एएसपी अशोक राय भी क्षेत्र में निकले और पहले ही दिन से अपनी मौजूदगी में पोस्टर बैनर हटवाए। सभी पांच तहसीलों में अभियान शुरू होने के बाद देर शाम डीएम सुरेश कुमार और एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र भी भ्रमण पर निकले। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अकबरपुर और टांडा पहुंचकर देखा कि आचार संहिता का कितना पालन हुआ।