{"_id":"6043bbe48ebc3edb551f9ac8","slug":"help-the-administration-to-handle-election-safely-ambedkar-nagar-news-lko568265081","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव सकुशल निपटाने में प्रशासन का करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव सकुशल निपटाने में प्रशासन का करें सहयोग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मसड़ा में आयोजित चौपाल में पीड़ितों की फरियाद सुनते डीएम व एसपी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बेलापरसा व मसड़ा मोहनपुर गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करें। यदि कोई चुनाव में गड़बड़ी करता नजर आए, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। डीएम ने संबंधित थानों के थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि वे समय रहते शस्त्रों को थाने में जमा कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बाद में डीएम व एसपी ने कुर्कीबाजार पहुंचकर मतदान केंद्र का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से भी वार्ता की।
जिलाधिकारी ने बसखारी थाना अंतर्गत बेलापरसा व मसड़ा मोहनपुर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से वार्ता कर चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। कहा कि चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करें। यदि कोई संदिग्ध नजर आए, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें। चेतावनी भी दी कि यदि किसी ने चुनाव में गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने ग्रामीणों से शस्त्रधारकों के बारे में जानकारी ली।
बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय को निर्देशित किया कि समय रहते सभी शस्त्रधारकों के शस्त्र थाने में जमा कराएं। साथ ही संदिग्धों पर पैनी निगाह बनाए रखें। चुनाव के माहौल में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं उत्पन्न होनी चाहिए। थानाध्यक्ष ने अवगत कराया कि दोनों ग्राम पंचायतों में कुल 13 शस्त्रधारी हैं। इनकी तुलना में 11 के शस्त्र जमा करा लिए गए हैं। शेष दो के शस्त्र को जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है। डीएम ने इस बीच अपराध रजिस्टर का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि संदिग्धों पर कड़ी निगाह रखने के साथ ही रात्रि गश्त को और मजबूत करें। यदि कहीं कोई संदिग्ध नजर आए, तो उससे कड़ी पूछताछ की जाए। छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता से लिया जाए। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक, सीओ टांडा संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।