{"_id":"f69c1d83067797d0196ef72a93e05869","slug":"help-poor-in-justice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को न्याय दिलाने में करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को न्याय दिलाने में करें मदद
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
उक्त बातें सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर तहसील के वसुधा सिंह सभागार में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार रमेश मौर्य ने कही। श्री मौर्य ने कहा कि न्याय चला निर्धन की ओर अभियान को सफल बनाना होगा।
विज्ञापन
आज भी गांव गरीब के लोग विधिक जानकारी न रखने के कारण कई बार अपना हक व अधिकार प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सक्षम लोगों को विधिक जानकारी देने के साथ ही न्याय दिलाने में उनकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जगन्नाथ मिश्र ने कहा कि न्यायालय व सरकार ने गरीबों को जो निशुल्क, न्यायिक व्यवस्था दिए जाने का प्राविधान किया है। यह स्वागत योग्य है। इस मौके पर सुनीति द्विवेदी, सुरेन्द्र नाथ उपाध्याय, अभिलेख मिश्र, ओमकार मिश्र, राजकुमार दुबे, जगन्नाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन