{"_id":"60f5be868ebc3e0a0129ad43","slug":"health-workers-did-work-boycott-ambedkar-nagar-news-lko587697728","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर सीएमओ कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना देते कर्मचारी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। स्थानांतरण के विरोध में सोमवार को सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होेंने कहा कि कर्मचारियों का नियम विरुद्ध स्थानांतरण व समायोजन किया गया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के हित को देखते हुए अविलंब किया गया स्थानांतरण वापस लिया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
बीते दिनों ही लंबे समय से कार्यालयों में डटे अधिकारियों व कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण हुआ था। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था। इसे लेकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए कार्यालय परिसर प्रदर्शन कर हक की आवाज बुलंद की। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के तत्वावधान में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव ने कहा कि बीते दिनों शासन ने जो बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए हैं, वह पूरी तरह से नियम विरुद्ध हैं। स्थानांतरण करने के दौरान स्थानांतरण नियमावली का ध्यान नहीं रखा गया है। इसके अलावा ऐसे मौके पर स्थानांतरण किया गया है, जबकि कोरोना महामारी का दौर चल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना है। ऐसे मौके पर स्थानांतरण किया जाना कतई उचित नहीं है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हित को देखते हुए स्थानांतरण को वापस लिया जाए। साथ ही जो स्थानांतरण नियमावली है, उसी के अनुसार ट्रांसफर किया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा गया। इस मौके पर प्रेमनाथ, सुभाष सिंह, आर्यन, पंकज, दिनेश कुमार, ज्ञानचंद्र आदि मौजूद रहे।