फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hard work brings success

कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता

Fri, 26 Mar 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hard work brings success
विद्युतनगर। विवेकानंद इंटर कॉलेज एवं शिशु मंदिर विद्युतनगर में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें परीक्षाफल वितरण करने के साथ ही मेधावियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि परीक्षाफल छात्र-छात्राओं के वर्ष भर के परिश्रम का परिणाम होता है। कहा कि सफलता व असफलता के दबाव के बगैर अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ना चाहिए। कठिन परिश्रम से ही जीवन में सफलता मिलती है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनिल (डीजीएम कोल) ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि किसी मंच पर सम्मानित होने का अवसर उन्हीं को प्राप्त होता है, जो कठिन परिश्रम के साथ-साथ अपने अनुशासन को लेकर सजग रहते हैं। छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नकारात्मक परिणाम से कभी निराश नहीं होना चाहिए। असफलता मानव को और बेहतर करने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं निहारिका, सृष्टि, वैभव पांडेय, अमन यादव, अंकेश, आरती, काजल यादव, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अखिलेश, सत्यम, कौशिकी सिंह, तृप्ति, वंदना, श्रद्धा वर्मा, कंचन यादव तथा तृतीय स्थान पाने वाले आशीष, हिमांशु यादव, आयुष, वर्तिका, उत्कर्ष, उत्सव, प्रतिमा तिवारी, आयुष, रूमैसा अंजुम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विगत वर्ष 2019-20 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली हाईस्कूल की श्रद्धा वर्मा सुमित, आरती वर्मा तथा इंटरमीडिएट की काजल पांडेय, आयुष वर्मा व कुलदीप को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूरे वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राम सुंदर शुक्ल व प्रधानाचार्य स्वामीनाथ द्विवेदी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अरविंद सिंह, कमला प्रसाद वर्मा, ओम प्रकाश शास्त्री, शिव सहाय मद्धेशिया, अजय मोदी, भगवत लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed