{"_id":"571a5c384f1c1bb8608b45f2","slug":"hanuman-jayanti-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनी हनुमान जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर स्थित शिवालय घाट पर हनुमान जयंती के मौके पर विशेष पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर हनुमान की जयंती शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनी। सुबह से ही श्रद्धालु हनुमान जी की वंदना व पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचे। हनुमान जयंती न सिर्फ जिला मुख्यालयों पर मनी बल्कि जयंती को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी खासा उल्लास दिखा।
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर मंदिरों में सुबह से ही घंटे की आवाज श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ावा दे रहे थे। अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह के समय जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की जो देररात तक जारी रहा।
विज्ञापन
शहजादपुर स्थित शिवालय घाट स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भीटी, जलालपुर, मालीपुर, कटेहरी, महरुआ, इल्तिफातगंज व केदारनगर आदि क्षेत्रों में भी उल्लास रहा।
विज्ञापन
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट स्थित प्रसिद्ध दक्षिण व पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे के बीच जागरण कार्यक्रम भी हुआ। आजमगढ़ से आए बाबा तिवारी ने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को ओतप्रोत कर दिया।
प्रदीप तिवारी व अनादि उपाध्याय का भजन भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार तामेश्वरनाथ महादेव डुहिया, हनुमानगढ़ी घाट व राजघाट पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।