फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Handball training completed, state level competition will be held soon

हैंडबॉल प्रशिक्षण पूरा, जल्द होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

Thu, 30 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Handball training completed, state level competition will be held soon
अंबेडकरनगर के मखदूमनगर में चल रहे हैंडबाल प्रशिक्षण सत्र के अंतिम दिन मौजूद खिलाड़ी प्रशिक्षक व - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में जल्द ही हैंडबॉल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जो प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे, वे उनकी आगामी शिक्षा तथा नौकरी के लिए सहायक साबित होंगे। यह संदेेश गुरुवार को तीन दिवसीय जिलास्तरीय हैंडबॉल प्रशिक्षण के समापन मौके पर खिलाड़ियों को दिया गया। अंतिम दिन युवाओं को हैंडबॉल का विधिवत प्रशिक्षण देते हुए कहा गया कि यह प्रशिक्षण उन्हें जीवन में आगे ले जाने में काफी कारगर साबित होगा। युवाओं से आह्वान हुआ कि वे शिक्षा के साथ साथ खेलों को लेकर भी गंभीर रहें।
विज्ञापन

सन फ्लावर स्कूल मखदूमनगर में एनटीपीसी के सहयोग से जिला हैंडबाल संघ द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी के महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण बीसी पोलई रहे। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए ही प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में भाग लेने वाले युवक राज्य व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले का मान बढ़ाएंगे। जिला कमांडेंट होमगार्ड व एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक परवेज खान ने खेलों को लेकर युवाओं की बढ़ती रुचि को सराहनीय बताया। यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव परमेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में जिले में हैंडबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। अभी जो प्रशिक्षण सत्र समाप्त हो रहा है इसमें भाग लेने वाले युवाओं को सीधे राज्यस्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला हैंडबाल संघ के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का जो आयोजन होने जा रहा है। उसमें भाग लेने वाले युवाओं को जो प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे, वह उनकी आगामी शिक्षा व नौकरी में काफी सहायक होगा। आगामी दिनों में कई और तरह की प्रतियोगिताएं जिले में आयोजित होंगी। इसकी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। शुक्रवार को कर्मचारी विकास केंद्र में एनटीपीसी के स्थानीय परियोजना प्रमुख संजय कुमार सिंह सभी युवाओं को प्रशिक्षण से जुड़े प्रमाण पत्र व मेडल सौंपेंगे। इस मौके पर जिला हैंडबाल संघ कोषाध्यक्ष आशाराम वर्मा, प्रशिक्षक राजेश्वर सिंह, रेहाना बानो व मुस्कान समेत कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed