फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gyapan

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का कराए पालन

Mon, 22 Jun 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gyapan
अंबेडकरनगर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीएम पंकज कुमार वर्मा को सौंपा। पत्र में दर्शाया गया कि प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन मामलों से कोई सबक नहीं ले पा रही। हाल में ही जिस प्रकार शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए हैं, वे न सिर्फ सरकार की अदूरदर्शिता को प्रदर्शित करती है वरन यह भी साबित करती है कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर जरा सी भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले जिस तरह से भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा किया था, वह अब सिर्फ भाषणों तक सीमित होकर रह गई है। यदि भ्रष्टाचार रोकने की दिशा में कोई सकारात्मक पहल किया गया होता तो हाल ही में 69 हजार शिक्षक भर्ती में इतनी बड़े पैमाने पर धांधली न होती। वक्ताओं ने कहा कि इस भर्ती में कई नेताओं के नाम सामने आए हैं। सरकार बड़े अधिकारियों व नेताओं को बचाने में लगी हुई है। इोस तरह से न तो युवाओं का भला हो पाएगा और न ही समाज का। वक्ताओं ने कहा कि लाखों युवा तैयारी कर परीक्षाएं देते हैं, लेकिन सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था के कारण ज्यादातर भर्तियां कोर्ट में लटक जाती हैं। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में पांच सूत्रीय मांग का जिक्र करते हुए कहा कि घोटाले में लिप्त विभाग के मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए, जिससे जांच प्रभावित न हो।
विज्ञापन

मंत्रियों के प्रतिनिधियों जो घोटाले में लिप्त हैं, उनकी तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पूरे प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश के संज्ञान में कराई जाए। इसके अतिरिक्त शिक्षक भर्ती में धांधली के साथ-साथ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफी की गई है, जो संविधान प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन है। इसको सुरक्षित रखने की गारंटी होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य घोटालों की न्यायिक जांच हो। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, अमित वर्मा व सुखीलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed