फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ground water level reached 12 feet below in bhiti block

भीटी ब्लॉक में सामान्य से 12 फीट नीचे पहुंचा भू-जल स्तर

Sat, 14 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 14 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
ground water level reached 12 feet below in bhiti block
पानी की बर्बादी

भीषण गर्मी के बीच जिले में पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। साधारण हैंडपंपों ने तो पानी देना ही लगभग बंद कर दिया है तो इंडिया मार्का-टू हैंडपंपों से भी कम पानी निकल रहा है। इसके अलावा 30 से 35 फीट बोरिंग वाले नलकूपों ने पूरी तरह पानी देना बंद कर दिया है तो 100 फीट बोरिंग वाले नलकूपों से कम पानी निकल रहा है।

विज्ञापन


आमतौर पर जिले के विभिन्न विकास खंड क्षेत्रों में जलस्तर लगभग आठ फीट नीचे चला गया। सबसे बड़ा संकट भीटी विकास खंड क्षेत्र में है। वहां जलस्तर लगभग 12 फीट नीचे चला गया है। नतीजतन एक-एक बाल्टी पानी के लिए ग्रामीणों को एक हैंडपंप से दूसरे हैंडपंप तक चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लगातार गहराते पेयजल संकट के बाद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जल संरक्षण को लेकर जिले में किसी प्रकार की गंभीरता न दिखाए जाने का ही नतीजा है जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलस्तर तेजी के साथ गिरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार गिरते जलस्तर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भीटी विकास खंड में जलस्तर लगभग 12 फीट नीचे चला गया है। इससे साधारण हैंडपंपों ने तो पानी देना ही छोड़ दिया है जबकि इंडिया मार्का-टू हैंडपंपों से भी कम पानी निकल रहा है। इसके अलावा ऐसे नलकूप जिनकी बोरिंग 30 से 35 फीट है, वे पानी देना ही बंद कर दिये हैं।

ऐसे नलकूपों की संख्या 35 से अधिक है, जबकि जिनकी बोरिंग लगभग 100 फीट है, उनसे कम पानी निकल रहा है। ऐसे नलकूपों की संख्या 15 से अधिक है। नतीजतन एक-एक बाल्टी पानी के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर दौड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

 इसके अलावा अन्य विकास खंड क्षेत्रों में भी जलस्तर लगभग आठ फीट नीचे चला गया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में भी ज्यादातर साधारण हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है तो इंडिया मार्का हैंडपंप भी साथ नहीं दे रहे हैं।

अकबरपुर विकास खंड के अहेथा, बेवाना व रामपुर सकरवारी आदि क्षेत्रों में तो जलस्तर लगभग 10 फीट नीचे चला गया। ऐसे में एक तरफ जहां शुद्ध पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है, वहीं फसल की सिंचाई को लेकर भी किसानों के समक्ष बड़ा संकट खड़ा हो गया है।


और तो और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मनरेगा के तहत लगभग चार हजार तालाब की खोदाई तो करवा दी गई लेकिन उसमें अब तक पानी डालने की सुध नहीं ली गई। ऐसे में भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए मवेशियों के समक्ष भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed