फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Greeted Eid by hugging, vermicelli added sweetness

Ambedkar Nagar News: गले मिलकर दी ईद की बधाई, सेवईं ने घोली मिठास

Tue, 01 Apr 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 01 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Greeted Eid by hugging, vermicelli added sweetness
शहर के रसूलाबाद ​स्थित ईदगाह अकबरपुर में ईद की नमाज अदा करते लोग। 
अंबेडकरनगर। देश की तरक्की की दुआ के साथ सोमवार को ईद का त्योहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। शहर की रसूलाबाद स्थित ईदगाह में हाफिज शकील ने सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद मीरानपुर में अकबर अली वायज, लतीशिया मस्जिद मीरानपुर में पेश इमाम मुफ्ती अकबर अली, हुसैनिया मस्जिद मीरानपुर में पेश इमाम मौलाना नदीम हैदर रिजवी, पहितीपुर रोड स्थित ईदगाह में पेश इमाम मौलाना नकी अब्बास, लोरपुर स्थित जामा मस्जिद में मौलाना जाफर मेहंदी, तेवाड़ा जामा मस्जिद में हाफिज नसीर ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

इस दौरान जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की मुबारकबाद दी वहीं सेवई का स्वाद भी चखा। ईदी पाकर बच्चों ने खिलौनों के साथ खानपान की वस्तुएं खरीदीं। डीएम अविनाश सिंह व एसपी केशव कुमार समेत तमाम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख ईदगाहों पर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



टांडा के अलहदादपुर ईदगाह में मौलाना सब्बीर व मौलाना कौनैन, मुबारकपुर में हाफिज सिराज अहमद, राजा का मैदान स्थित शिया मस्जिद में पेश इमाम सैयद रज़ा मोहम्मद हसन ने ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री व विधायक राममूर्ति वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख सुरजीत वर्मा, हाजी महमूद आलम, जफर हयात अंसारी ने सबको मुबारकबाद दी।

किछौछा दरगाह स्थित भिदूड़ शाही ईदगाह पर सैयद मखदूम अशरफ के जानशीन सैयद मुहामीद अशरफ ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाजियों ने ईद की परंपरा निभाते हुए गरीबों और जरूरतमंदों को जकात और फितरा दिया।

राजेसुल्तानपुर क्षेत्र की आठ ईदगाहों व सात मस्जिदों में मंगलवार को ईद की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान जहां नमाज के बाद लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
आलापुर में
ईद के पर्व पर एसडीएम सुभाष सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र यादव, नायब तहसीलदार राज कपूर समेत अधिकारियों ने सभी को बधाई दी।

शहर के रसूलाबाद स्थित ईदगाह अकबरपुर में ईद की नमाज अदा करते लोग। 

शहर के रसूलाबाद स्थित ईदगाह अकबरपुर में ईद की नमाज अदा करते लोग। 

शहर के रसूलाबाद स्थित ईदगाह अकबरपुर में ईद की नमाज अदा करते लोग। 

शहर के रसूलाबाद स्थित ईदगाह अकबरपुर में ईद की नमाज अदा करते लोग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed