{"_id":"5713c29d4f1c1b482c10fc0f","slug":"grand-procession-of-lord-srirsm-ejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
अबेडकरनगर के बसखारी में भगवान श्रीराम की निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय बाजार के श्रीरामजन्मोत्सव समिति द्वारा शनिवार देर शाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए डिवहारेबाबा रामलीला मंच तक गई।
विज्ञापन
भगवान श्रीराम चंद्र जी की आरती ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार गुप्त ने उतारी। विधिविधान से भव्य पूजा-अर्चना भी हुई। समिति अध्यक्ष विकास मोदनवाल, महामंत्री अंकित अग्रहरि, उपाध्यक्ष मोनू अग्रहरि, राजू गुप्त, अतुल अग्रहरि, विवेक साहू, अभिषेक अग्रहरि, सत्यम व सोनू आदि ने शोभायात्रा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
आयोजन के दौरान समूचे बाजार क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। भगवान श्रीराम के लग रहे जयकारे भक्तों के उत्साह को और बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
