{"_id":"5fe4cf4f8ebc3e3b5e13b0ef","slug":"govind-dashmi-snan-ambedkar-nagar-news-lko556595129","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घालुओं ने गोविंद साहब मठ में की पूजा-अर्चना, खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घालुओं ने गोविंद साहब मठ में की पूजा-अर्चना, खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाया
विज्ञापन
govind Dashmi Snan
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। गोविंद दशमी के मौके पर प्रसिद्ध गोविंद साहब मठ श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का गवाह बना। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए मठ पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सिद्ध पुरुष गोविंद साहब के मठ पर माथा टेकने के साथ ही समाज की बेहतरी के लिए दुआ की। श्रद्धालुुओं ने परंपरा के अनुसार मठ पर खिचड़ी भी चढ़ाई। इस बार कोविड के चलते गोविंद सरोवर में स्नान पर पाबंदी रही, जिससे श्रद्धालुओं को यहां स्नान की अनुमति नहीं मिली। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस टीम भी मुस्तैद रही।
गुरुवार को पूरी श्रद्धा के साथ गोविंद दशमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गोविंद मठ पर माथा टेका। खिचड़ी प्रसाद चढ़ाकर परंपरा का निर्वहन किया। कोविड को लेकर जारी निर्देशों का पालन कराने के लिए पुलिस का सख्त पहरा दिखा। इस बार गोविंद सरोवर में स्नान पर प्रतिबंध था। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों से स्नान कर पहुंचे थे। वहीं जो दूरदूराज के श्रद्धालु थे, उन्होंने विभिन्न हैंडपंपों पर स्नान कर गोविंद साहब के मठ पर पूजन-अर्चन किया। सुबह से शुरू हुआ पूजा-अर्चना का दौर लगभग पूरे दिन चलता रहा। गोविंद साहब का जयकारा लगाकर श्रद्धालु आस्था व उल्लास का प्रदर्शन भी कर रहे थे। पुलिस प्रशासन भी मेले में भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद में मुस्तैद नजर आया।
अब माह भर तक मेले का आयोजन होगा। दुकानदारों को मेले से अच्छे व्यापार की काफी उम्मीद भी हैं। इस बीच मेलार्थियों की मांग पर मेले में झूला संचालन की भी अनुमति प्रदान कर दी गई है। मेले में भारी संख्या में प्रतिष्ठान सजे हैं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ ही सामानों की खरीददारी भी की। मेला कोतवाल अभय मौर्य ने बताया कि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए समुचित व्यवस्था की गई है। उधर, एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव ने मेले में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।