फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government should leave its obstinate attitude

सरकार छोड़े अपना अड़ियल रवैया

Tue, 16 Feb 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Government should leave its obstinate attitude
अंबेडकरनगर के पटेलनगर तिराहे पर आन्दोलित किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्त? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। तीनों कृषि कानूनों को सरकार को जल्द वापस लेना होगा। सरकार को अपने अड़ियल रवैये को किसानों के हितों को देखते हुए छोड़ना होगा। करीब दो माह बीत गए, लेकिन सरकार का रवैया अब तक दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। यह बातें मंगलवार को पटेलनगर तिराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा के पास आयोजित किसान पंचायत में कांग्रेस जिला प्रभारी प्रदीप कोरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, इसके बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। किसानों को घबराने की जरूरत नही है। सरकार की इस मनमानी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कृषि कानून के विरोध में आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्णकुमार उर्फ कक्कू पांडेय व पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने भी किसानों के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बाद में कांग्रेस नेताओं ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण पर उनके आदर्शों को याद किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य सुनील मिश्रा, मोहम्मद अनीस खान, जिला महासचिव अमित जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा, गयादीन भारती, वेदप्रकाश वर्मा, दुर्गेश वर्मा व रामजी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed