फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government ignoring the interests of farmers

किसानों के हितों की अनदेखी कर रही सरकार

Sun, 07 Feb 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Government ignoring the interests of farmers
अंबेडकरनगर के जलालपुर में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता सु? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। किसानों की बेहतरी सुनिश्चित करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार उन्हीं किसानों की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। यह विचार पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पीसीसी सदस्य सुनील मिश्र ने रविवार को नगपुर में आयोजित संगठन सृजन अभियान में बतौर मुख्य अतिथि प्रकट किए। उन्होंने कहा कि किसानों का हित भाजपा सरकार में कतई सुरक्षित नहीं है। सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। किसानों की प्रगति तय करने की बजाय उनके हक को छीनने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीसीसी सदस्य ने कहा कि नए कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों के अधिकारों एवं हक को प्रभावित करने का काम किया जा रहा है। अपने हक को लेकर जब किसान सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं तो तानाशाह सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए तमाम तरह के कुचक्र कर रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने न तो किसानों के हित में कुछ किया और न ही युवाओं, बुनकरों व अन्य कामगारों के लिए। यदि सरकार को इतनी ही चिंता इनकी होती तो आज सड़क पर उतरकर अपने ही हक के लिए किसानों को संघर्ष न करना पड़ता। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। न तो प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज है और न ही आम जनमानस की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस नीति। यही कारण है कि भाजपा सरकार से आम जनता तंग आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी किसानों, युवाओं, बुनकरों, गरीबों व समाज के अन्य जरूरतमंदों के हितों की रक्षा को लेकर संघर्ष करती रहेगी। सरकार को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे। इस मौके पर राजकुमार अग्रहरि, सुशील कुमार, उमापति वर्मा, रामअनुज वर्मा, शिवराम मौर्य, साकिर खान, मुर्तजा हुसैन, विश्वनाथ, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed