फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Good manners

Ambedkar Nagar News: संयुक्त परिवार से मिलते अच्छे संस्कार

Mon, 19 Jun 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Good manners
 गायत्री मंदिर परिसर में पारिवारिक गोष्ठी में मौजूद लोग। 
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के पुराने तहसील तिराहे के निकट स्थित गायत्री मंदिर परिसर में सोमवार को पारिवारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुई गोष्ठी में लोगों को गृहस्थ आश्रम जीवन के बारे में विस्तार से समझाया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता आशीष कुमार ने लोगों को संयुक्त परिवार के बारे में बताया। कहा कि संयुक्त परिवार हमारी भारतीय परंपरा में समाहित है। संयुक्त परिवार से ही हमें अच्छे संस्कार व एक दूसरे की देखभाल की बेहतर जानकारी मिलती है। हम परिवार के साथ रहेंगे तो बुरी संगत में जाने से बचेंगे। उन्होंने माता-पिता को बताया कि उम्र के पड़ाव के साथ अपने बच्चों के साथ अपने व्यवहार में बदलाव करें। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने माता-पिता, भाई, बहन व अन्य परिवारीजनों के साथ मधुर संबंध रखने की सलाह दी। कहा कि इससे परिवार का माहौल बेहतर रहेगा। लोगों को अध्यात्म से जुड़ने की भी सलाह दी। कहा कि हम जब अध्यात्म से जुड़ते हैं तो हमारी विचाराधारा सकारात्मक होती है। इससे उसके परिणाम भी अच्छे होते हैं। हमें सुखमय जीवन के लिए अपनी दिनचर्या से कुछ समय स्वयं के लिए निकालना चाहिए। इस मौके पर मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय, केपी द्विवेदी, श्रवण सिंह, बृजेश शुक्ल, वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed