फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Go conservation centers will be built in Jalalpur and Bhiti

जलालपुर व भीटी में बनेंगे गो संरक्षण केंद्र

Mon, 08 Feb 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Go conservation centers will be built in Jalalpur and Bhiti
अंबेडकरनगर। गोवंशों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिले के जलालपुर व भीटी तहसील क्षेत्र में एक-एक वृहद गो संरक्षण केंद्र बनाया जाएगा। दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इन वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंप दी गई है। निर्माण में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ 20 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दिए गए हैं। ऐसे में शीघ्र ही दो गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

छुट्टा गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर जिले में न सिर्फ स्थायी, बल्कि अस्थायी पशु आश्रय केंद्र की स्थापना लगातार की जा रही है। इसके अलावा ऐसे केंद्र की भी स्थापना की जा रही है, जिसमें अधिक संख्या में पशुओं को रखा जा सके और उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। ऐसे ही दो वृहद गो संरक्षण केंद्र अकबरपुर विकास खंड अंतर्गत टीकमपारा तथा रामनगर विकास खंड के अखलाकपुर में स्थापित किए जा चुके हैं। इसका लाभ भी संबंधित क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। कारण यह कि इन दोनों केंद्रों पर बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को रखा गया है, जिससे संबंधित क्षेत्र के किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

इन केंद्रों के सकारात्मक परिणाम को देखते हुए शासन ने अब जिले में दो नए वृहद गो संरक्षण केंद्र की स्थापना किए जाने को हरी झंडी प्रदान कर दी है। पशुपालन विभाग के अखिलेश सिंह ने बताया कि जलालपुर व भीटी में वृहद गो संरक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रत्येक केंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। निर्माण में किसी भी प्रकार की आर्थिक मुश्किल न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था को प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ 20 लाख रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। शीघ्र ही संरक्षण केंद्र का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
शासन ने जिले के जलालपुर व भीटी तहसील में दो वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण को हरी झंडी प्रदान की है। दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले केंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण को सौंपी गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
- डॉ. एसके सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed