फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl sitting on scooty falls, trailer crushed, death

स्कूटी पर बैठी युवती गिरी, ट्रेलर ने रौंदा, मौत

Tue, 02 Mar 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Girl sitting on scooty falls, trailer crushed, death
अंबेडकरनगर। भाई के साथ स्कूटी से अकबरपुर बस स्टेशन के पास कोचिंग जा रही युवती को ट्रेलर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि चालक व क्लीनर समेत वाहन को अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के ताराखुर्द निवासी अर्चना यादव (25) पुत्री ओमप्रकाश अकबरपुर बस स्टेशन के पास स्थित एक कोचिंग में टीईटी की तैयारी कर रही थी। इसी सिलसिले में वह मंगलवार को सुबह अपने भाई अरविंद के साथ स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। बताया जाता है कि जब वे फव्वारा तिराहे के निकट पहुंचे, तभी झटका लगने पर पीछे बैठी युवती नीचे गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक व क्लीनर वाहन छोड़कर भागने लगे। हालांकि नागरिकों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। जानकारी होते ही कोतवाल अमित सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक व क्लीनर समेत वाहन को अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed