फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl gets crushed by high speed roadways bus

किशोरी को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचला

Tue, 13 Jun 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 13 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Girl gets crushed by high speed roadways bus
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में पहुंचे दुर्घटना में मृत किशोरी के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
बुआ के घर सड़क पार कर जा रही किशोरी को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन


उधर एक अन्य मार्ग दुर्घटना में पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के पवई थाना अन्तर्गत मधवापुर गांव निवासिनी साध्वी (16) पुत्री सुरेंद्र यादव मंगलवार सुबह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रोडवेज बस से आजमगढ़ से अंबेडकरनगर के   सम्मनपुर थाना अन्तर्गत केशवपुर गांव स्थित बुआ के घर जाने के लिए केशवपुर बाजार पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि जब वह सड़क पार कर रही थी, तो इसी बीच आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक बस लेकर भाग खड़ा हुआ।

सांस चलने की उम्मीद में आनन-फानन में साध्वी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। बाद में मृतका के पिता सुरेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। आवश्यक छानबीन की जा रही है।  


उधर एक अन्य मार्ग दुर्घटना में पिकअप की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज थाना अन्तर्गत अमसिन गांव निवासी घनश्याम (21) पुत्र रामबुझारथ व दिनेश (16) पुत्र रामसुंदर मंगलवार पूर्वाह्न बाइक द्वारा अकबरपुर आते समय यादवनगर तिराहा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां घनश्याम की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed