फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ghats and temples lit with lamps

दीपों से जगमग हुए घाट व मंदिर

Sat, 20 Nov 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ghats and temples lit with lamps
अंबेडकरनगर के टांडा में देव दीपावली पर सजा शिवधाम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा/आलापुर (अंबेडकरनगर)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर टांडा व आलापुर के विभिन्न क्षेत्रों में दीपकों की रोशनी से कई घाट व मंदिर जगमग हो गए। इस दौरान श्रद्धालुओं का प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन

टांडा के छज्जापुर मोहल्ले में स्थित प्रसिद्ध श्री झारखंड नाथ महादेव मंदिर परिसर में भव्यता के साथ देव दीपावली का पर्व उल्लास से मनाया गया। शाम होते ही बच्चे एवं महिलाएं दीपों से सजी थाली लेकर मंदिर पहुंचने लगे। देव दीपावली के अवसर पर भगवान भोलेनाथ, गणेश, कार्तिकेय, वीर हनुमान सहित मंदिर परिसर में स्थापित सभी विग्रहों का फूलों से भव्य श्रंगार किया गया। मंदिर परिसर को 5100 दीपों से प्रकाशित किया गया। मंदिर परिसर के आंगन में दीपों से निर्मित स्वास्तिक श्रद्धालुओं को बेबस अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था।
विज्ञापन

पर्व की शुरुआत गणेश पूजन से हुई। भगवान गणेश की आराधना एवं आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। 101 दीपों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती हुई। आयोजक विनोद खन्ना ने देव दीपावली पर नगरवासियों की सहभागिता पर आभार जताया। उधर, हयातगंज मोहल्ले में स्थित श्रीनागेश्वरनाथ महादेव मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में देव दीपावली का आयोजन कर श्री नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर को दीपों के अलावा विद्युत झालरों से सजाया गया। साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर में सनातन वैदिक आश्रम नयागांव में पूज्य संत श्रीनिवास वेदांती की मौजूदगी में धाम को 30 हजार दीपों से सजाया गया। पूज्य संत ने लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शिव की आराधना कराई। कार्यक्रम संयोजक रमेश शुक्ल ने आयोजन में विशेष भूमिका निभाई। विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 500 परिवारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed