फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ghaghara water level Increased

सरयू का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी

Tue, 05 Jul 2016 11:08 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 05 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ghaghara water level Increased
- फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात और बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, उल्टहवा मांझा, मांझा कला, मांझा चिंतौरा, अवसानपुर समेत कई ऐसे गांव हैं, जो प्रत्येक वर्ष सरयू नदी की बाढ़ से घिर जाते हैं।

विज्ञापन


तहसील प्रशासन ने ऐसे में समय रहते सभी कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के लिए कहा है। सरयू नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान 92.73 मीटर से नीचे है। एसडीएम पंकज कुमार ने टांडा तहसील क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को जाना।
विज्ञापन


कहा कि प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि को भी पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा तहसील क्षेत्र में स्थित सभी बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए नाविकों की सूची बना ली गई है। जर्जर नावों को दुुरुस्त कराने का काम भी तेज करा दिया गया है। गोताखोरों का मोबाइल नंबर भी प्रशासन ने अपने पास रख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed