फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   General manager of the railway inspected station

महाप्रबंधक ने देखीं रेलवे स्टेशन की दुश्वारियां

Wed, 13 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 13 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
General manager of the railway inspected station
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से वार्ता करते सांसद व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने बुधवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यहां मुख्य तौर पर सांसद हरिओम पांडेय से मुलाकात की और यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


सांसद ने जीएम से नॉन स्टाप ट्रेनों का अकबरपुर व गोसाईगंज में ठहराव सुनिश्चित किए जाने तथा पेयजल व्यवस्था को और प्रभावी बनाए जाने पर जोर दिया। विशेष ट्रेन से रेलवे महाप्रबंधक बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे मंडल रेल प्रबंधक एके लोहाटी व अन्य अधिकारियों के साथ अकबरपुर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां प्लेटफॉर्म नंबर दो पर उनकी विशेष ट्रेन रुकने के बाद वे निरीक्षण करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आए। स्टेशन अधीक्षक कक्ष में उन्होंने सांसद हरिओम पांडेय से यात्री सुविधाओं को लेकर वार्ता की। सांसद ने अकबरपुर व गोसाईगंज में नॉन स्टाप ट्रेनों के ठहराव की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आज से गाजीपुर से आनंदविहार तक सम्राट सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का जो संचालन शुरू किया गया है, उसे सप्ताह में तीन दिन अकबरपुर से होकर गुजारा जाए।

इसके अलावा जिले के सभी रेलवे स्टेशनों व गोसाईगंज में पेयजल व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए। आवागमन, पार्किंग व प्रसाधन कक्ष की व्यवस्था को और प्रभावी बनाए जाने की मांग करते हुए सांसद ने कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर एक के अलावा दो व तीन पर भी यात्री शेड की संख्या बढ़ाई जाए।


 सांसद ने प्लेटफॉर्म नंबर तीन के बगल आवागमन के लिए मार्ग निर्माण की जरूरत पर बल दिया। कहा कि इससे प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ वाहनों की भीड़ कम हो सकेगी। जीएम बिना कोई भरोसा दिए लौट गए। इस मौके पर भाजपा नेता ज्ञानेंद्र पांडेय उर्फ छोटे, ज्ञानसागर सिंह व भरत शुक्ल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed