{"_id":"6935b6b84b756738ab0fae87","slug":"geetika-wins-medal-in-50km-atra-marathon-at-longewala-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-146686-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गीतिका ने लोंगेवाला में 50 किमी अट्रा मैराथन में जीता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गीतिका ने लोंगेवाला में 50 किमी अट्रा मैराथन में जीता पदक
Sun, 07 Dec 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैसलमेर के लोंगेवाला में 50 किलोमीटर की अट्रा मैराथन में अकबरपुर की डॉ. गीतिका वर्मा ने बाजी मारी है। यह दूरी उन्होंने सात घंटे में पूरी की। अल्ट्रा मैराथन के आयोजकों ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया।
छह दिसंबर को हुई इस मैराथन को आठ घंटे में पूरा करने का लक्ष्य था। इसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे से हुई, जिले इन्होंने एक घंटे पहले पूरा कर लिया। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने खूब बधाई दी। भारत-पाक युद्ध 1971 की वीरता की धरती लोंगेवाला में हर साल इसका आयोजन होता है। डॉ. गितिका वर्मा जिला अस्पताल में डेंटल सर्जन हैं। डॉ. गीतिका ने बताया कि कठोर मरुस्थलीय मार्ग, तेज धूप और मानसिक धीरज की परीक्षा देने वाली इस दौड़ को उन्होंने संकल्प के साथ पूरा किया। गीतिका ने इससे पहले कई बार फुल मैराथन में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। वह हाल ही में दिल्ली और चंडीगढ़ में हुई मैराथन में भाग लिया था और पदक अपनी झोली में डाला था।