फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   gangrape

अगवा कर दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, वाहन भी बरामद

Mon, 30 Nov 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
gangrape
जलालपुर। अगवा कर दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम व एसपी ने जलालपुर का दौरा किया। अधिकारियों के निर्देश पर किशोरी का मेडिकल बोर्ड से चिकित्सीय परीक्षण कराना तय हुआ। इससे पहले पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उस वाहन को भी बरामद कर लिया, जिससे दुष्कर्म के बाद किशोरी को उसके घर तक पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

पहले दलित किशोरी का अपहरण किया, इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बाद में आरोपियों ने उसे वाहन से उसके घर के पास ले जाकर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का रविवार देर शाम कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत खराब होने पर वाहन से ही गांव के पास ले जाकर छोड़ दिया। किशोरी घर पहुंची और परिवारीजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिवारीजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

किशोरी से जरूरी जानकारी हासिल करने के बाद रात में ही पुलिस ने न सिर्फ उस वाहन को कब्जे में ले लिया, जिससे किशोरी को अपह्त किया गया था बल्कि पुलिस ने दोनों आरोपियों थाना क्षेत्र के जैनापुर गांव निवासी शिवम व सलमान को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि घटना के कुछ ही देर बाद खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उस वाहन को भी बरामद कर लिया, जिससे किशोरी को गांव के बाहर छोड़ा गया था। बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जलालपुर पहुंचकर पीड़ित पारिवार से मुलाकात की। जरूरी जानकारी हासिल करने के साथ ही आश्वस्त किया कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बाद में डीएम ने महिला अस्पताल पहुंचकर मेडिकल के लिए पहुंची पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण मेडिकल बोर्ड से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed