फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gandhi Ashram will be beautified

गांधी आश्रम का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

Tue, 23 Mar 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Ashram will be beautified
अंबेडकरनगर। जनपदवासियों के लिए अच्छी खबर है। जिले की अमूल्य विरासत में से एक क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम अकबरपुर के दिन जल्द बहुरने की उम्मीद है। मंगलवार को गांधी आश्रम के निरीक्षण पर पहुंचे डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि गांधी आश्रम का सौंदर्यीकरण कर इसे दिव्य आश्रम बनाया जाएगा। इस गांधी आश्रम को पर्यटक स्थल के रूप में निखारा जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जहां भवन की मरम्मत कराने का निर्देश दिया तो वहीं अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित किया कि गांधी आश्रम परिसर की नियमित सफाई के साथ ही फूलों व पौधों का रोपण कराते हुए उसकी बेहतर देखरेख की जाए।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से विभिन्न विवादों व शासन की उदासीनता के चलते गांधी आश्रम बदहाली से जूझ रहा है। कभी हजारों कर्मचारियों को रोजगार मुहैया कराने वाले गांधी आश्रम में मौजूदा समय में करीब 200 कर्मचारी कार्यरत हैं। हालांकि पहले इसमें सैकड़ों कर्मचारी कार्यरत रहे हैं। उपेक्षा व समय की मार के चलते न सिर्फ कर्मचारी हटते गए, वरन कभी प्रदेश के टॉप गांधी आश्रम में शामिल रहा यह परिसर बदहाली की आगोश में चला गया। इस गांधी आश्रम की महत्ता इसलिए भी विशेष है, क्योंकि यहां वर्ष 1929 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम सैमुअल पॉल एन क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम अकबरपुर पहुंचे और यहां काफी देर तक रहे। अलग-अलग कार्य स्थलों पर जाकर निरीक्षण किया। इसमें ऊनी कंबल विभाग, सिलाई हाल, रंगाई विभाग, प्रिंटिंग हाल, कैंटीन, केंद्रीय वस्त्रागार का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि गांधी आश्रम का सौंदर्यीकरण कराकर दिव्य आश्रम के रूप में विकसित किया जाएगा। कहा कि यह जनपद का सौभाग्य है कि यहां ऐसे आश्रम संचालित हैं। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को निर्देशित किया कि भवन में जो भी कमियां हैं, उसकी मरम्मत करायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर को आश्रम में नियमित सफाई का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि परिसर में नए फूलों के पौधों को लगाए जाने के साथ ही उनकी देखरेख पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहा कि गांधी आश्रम को दिव्य व भव्य बनाने के लिए सभी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कहा कि जन विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, यदि उनके द्वारा लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने यह भी कहा कि यहां पर कपड़ों का उत्पादन समेत अन्य कार्य की इस तरह प्रगति तय करें। इस मौके पर एडीएम डॉॅ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर मुईनुल इस्लाम, सह निदेशक खादी सुनील कुमार, संस्था अध्यक्ष रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed