फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Furious agitation if not approach on expressway

एक्सप्रेस-वे पर एप्रोच न बना तो उग्र आंदोलन

Sun, 07 Feb 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Furious agitation if not approach on expressway
जहांगीरगंज। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर एप्रोच की मांग को लेकर रविवार को नागरिकों की बैठक हुई। इस दौरान निश्चित अवधि में समस्या का निस्तारण न करने पर धरना-प्रदर्शन एवं आमरण अनशन की चेतावनी दी गई। इस दौरान संघर्ष समिति का गठन करने के साथ पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि समस्या का निस्तारण न होने पर आंदोलन किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि 20 फरवरी तक मामले में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के पूर्वी इलाकों कम्हरिया घाट, पदुमपुर आदि स्थानों से होकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इसमें कहीं भी एप्रोच मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसे लेकर ही नागरिकों में रोष है। इस बीच रविवार को कम्हरिया बाग में सपा नेता पूर्व प्रदेश सचिव योगेंद्रनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

कहा कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण से कई जिलों की दूरियां कम होने तथा आसपास के इलाकों में विकास की उम्मीद जगी थी, लेकिन यहा ंकहीं पर भी एप्रोच की व्यवस्था न किए जाने से करारा झटका लगा है। यदि कोई स्थानीय व्यक्ति इस एक्सप्रेस-वे पर सफर करना भी चाहे तो उसे गोरखपुर या आजमगढ़ जनपद जाना होगा। एप्रोच न बनाकर यहां की जनता को निराश किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एप्रोच मार्ग को लेकर आंदोलन से पीछे नहीं हटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि 20 फरवरी तक कोई समुचित हल नहीं निकाला गया तो उग्र आंदोलन होगा। इसके लिए 21 फरवरी को फिर से बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय होगी। इस मौके पर शिक्षक नेता उदयराज मिश्र, धर्मराज यादव, राजेंद्र उर्फ कल्लू वर्मा, जितेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।

इस दौरान आंदोलन को धार देने के लिए संघर्ष समिति का गठन भी कर दिया गया। साथ ही पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई। योगेंद्र नाथ त्रिपाठी को अध्यक्ष, राघव तिवारी व सुरेंद्र वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। श्यामसुंदर द्विवेदी, हरिशंकर मिश्र, रणविजय सिंह, अनिल मिश्र व रामहंस यादव को संरक्षक मनोनीत किया गया। जितेंद्र निषाद को मंत्री व धर्मराज यादव को कोषाध्यक्ष, बाल गोविंद तिवारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed