{"_id":"6a469801ddb518e53b0fce08","slug":"free-community-kitchen-service-started-for-a-year-at-kichaucha-dargah-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-159768-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किछौछा दरगाह में सालभर के लिए शुरू हुई निशुल्क लंगर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किछौछा दरगाह में सालभर के लिए शुरू हुई निशुल्क लंगर सेवा
विज्ञापन
दरगाह परिसर में निशुल्क लंगर वितरण करते ट्रस्ट के लोग।संवाद
अंबेडकरनगर। किछौछा स्थित हजरत सुल्तान सैयद मखदूम अशरफ की दरगाह पर आने वाले जायरीन की सुविधा के लिए बृहस्पतिवार से निशुल्क लंगर सेवा शुरू कर दी गई है। सैय्यदा शकीला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई यह सेवा पूरे वर्ष नियमित रूप से संचालित की जाएगी।
ट्रस्ट अध्यक्ष सैयद शाह नुरुद्दीन अशरफ ने बताया कि लंगर सेवा का लाभ सभी जायरीन को बिना किसी भेदभाव के मिलेगा। दरगाह पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से लोग जियारत के लिए पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए सेवा व्यवस्थाओं का विस्तार किया गया है, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुहर्रम की शुरुआत के पहले दिन यानी बुधवार से दरगाह परिसर में तीन फ्रीजर मशीनें भी संचालित कर दी गई थीं। भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए इन मशीनों के माध्यम से जायरीन को शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
दरगाह परिसर के ऐसे स्थानों पर फ्रीजर लगाए गए हैं जहां सबसे अधिक संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। सैयद शाह नुरुद्दीन अशरफ ने कहा कि दरगाह पर आने वाले जायरीन की खिदमत करना ट्रस्ट की प्राथमिकता है। बृहस्पतिवार को शुरू हुई निशुल्क लंगर सेवा और एक दिन पहले चालू की गई ठंडे पेयजल की व्यवस्था का जायरीन ने स्वागत किया।