फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fraud

सोने का बिस्किट देने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी, एसओजी ने एक को उठाया

Sat, 07 Nov 2020 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fraud
महरुआ। सोने का बिस्किट देने के नाम पर एक लाख की ठगी का मामला सामने आया है। छानबीन में जुटी एसओजी टीम ने थाना क्षेत्र के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लखनऊ से बांदा सिक्स लेन निर्माण में हाइड्रा वाहन चालक आजमगढ़ के गंभीरपुर के रोहुवा मुस्तफाबाद गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र हरिहर ठगी का शिकार हुआ था। पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में उसने कहा कि लगभग दस दिन पूर्व जब वह महरुआ बाजार में वाहन की सर्विसिंग करा रहा था। इसी बीच अंजन निषाद नामक युवक दो अन्य के साथ बाइक से उनके पास पहुंचा।
विज्ञापन

उसने कहा कि शादी के लिए सोने की जरूरत हो तो बताना। सुनील ने कहा कि उसके घर में वैवाहिक आयोजन है। ऐसे में उसने उसकी पेशकश को स्वीकार कर लिया। इसके बाद फोन पर बातचीत होती रही। एक सप्ताह बाद वह सोने का बिस्किट लेकर आया और एक लाख कैश ले लिया। तीनों कैश लेकर चले गए। बिस्किट देखकर उसे कुछ संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने जांच कराई तो पता चला कि वह तांबे व पीतल का बना हुआ बिस्किट है। इस पर उसे ठगी की जानकारी हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एसओजी टीम को जिम्मेदारी सौंपी। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात एसओजी टीम ने महरुआ थाना के एक गांव में छापा मारकर संदिग्ध को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले गई। उधर, एसओ महरुआ शंभूनाथ ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed