फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   fraud

विदेश भेजने के नाम पर पांच युवकों से तीन लाख की ठगी

Sun, 08 Mar 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
fraud
अंबेडकरनगर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। ठग ने पांच युवकों से लगभग तीन लाख रुपये लिए। विदेश भेजने के नाम पर मेडिकल कराया और वीजा भी उपलब्ध करा दिया। बाद में पता चला कि जो वीजा दिया गया है, वह फर्जी है।
विज्ञापन

इस संबंध में जब पीड़ितों ने उससे दी गई रकम वापस मांगी तो आरोप है कि पहले तो उसने धमकियां दी और फिर मोबाइल बंद कर कहीं चला गया। अब इस संबंध में एक पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के जरिये अकबरपुर नगर के मीरानपुर निवासी जफर अब्बास पुत्र नजर अब्बास ने कहा कि बीते दिनों पीलीभीत निवासी जियाउल हसन से उसकी अकबरपुर नगर में मुलाकात हुई। जियाउल हसन इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत पहाड़पुर में ससुराल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत में उसने बताया कि उसकी विदेश में बड़ी पहुंच है। वह किसी को भी नौकरी के लिए विदेश भेज सकता है। उसने कुछ लोगों के नाम भी बताए जिन्हें उसने विदेश भेजा था। उसकी बात पर यकीन करते हुए नौ युवकों ने उससे मुलाकात की और विदेश में नौकरी दिलाने के लिए कहा।
जफर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सबकुछ तय हो गया। आठ युवकों का उसने लखनऊ स्थित एक अस्पताल में मेडिकल भी कराया। इसके बाद उसने बताया कि फिलहाल पांच वीजा है। पहले पांच युवक चले जाएं, इसके बाद और भी वीजे आ जाएंगे। जफर ने कहा कि पांच युवकों से उसने लगभग तीन लाख रुपये लिए और बदले में वीजा दिया। जब उन लोगों ने वीजा के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि सभी वीजे फर्जी हैं।

इस पर उन्हें ठगी होने की जानकारी हुई। जब उन्होंने फोन कर जियाउल से दी गई राशि वापस करने को कहा तो उसने विभिन्न प्रकार से धमकी दी। अब तो उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। जफर ने एसपी से पूरे मामले में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि ठगी मामले की जानकारी है। छानबीन कराई जा रही है। केस दर्ज कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed