{"_id":"5798effa4f1c1bd56021e385","slug":"four-persons-including-the-aged-bitten-by-snake","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध समेत चार को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध समेत चार को सांप ने डसा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध समेत चार लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। जिले में सर्पदंश की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता हो, जब सर्पदंश के शिकार लोग जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना अंतर्गत गगनपुर गांव निवासी सत्यम (9) पुत्र श्रीनाथ को बुधवार सुबह घर के बाहर खेलते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी रामबहाल (63) पुत्र बेचू को बुधवार सुबह खेत जाते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत मोहित (5) पुत्र महेंद्र को मंगलवार देर शाम घर के बाहर खेलने के दौरान सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन
परिवारीजन ने उसे पहले सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत घाघूपुर गांव निवासी अनिल के आठ वर्षीय पुत्र विवेक को सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।