वृद्धा समेत चार लोग सर्पदंश के शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक वृद्धा समेत चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत कसड़ा गांव निवासी रामदयाल (50) पुत्र रामधनी को सोमवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वह खेत में काम कर रहा था। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया।
वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी जयगोविंद (18) पुत्र बाबूराम सोमवार सुबह खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज गांव निवासी जयकुमार (28) पुत्र हीरालाल को रविवार देर शाम खेत में कार्य करते समय सांप ने डस लिया।
उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत वाजिदपुर गांव निवासिनी आशा (65) पत्नी जियालाल को सोमवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद तबियत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।