फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   four persons are beaten

घर में घुसकर चार को पीटा

Thu, 11 Jun 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Thu, 11 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

गांव निवासी कृष्णकुमार का गांव के बाहर एक खेत है। उसके खेत के निकट ही बोरिंग है। इससे वह अपने खेत के साथ ही पैसा लेकर दूसरों के खेत की भी सिंचाई करता है।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब गांव का रमेश पुत्र हरीराम अपने खेत की सिंचाई करने के लिए जबरन बोरिंग में इंजन फिट करने लगा। जानकारी होने पर अमित (17) पुत्र कृष्णकुमार ने वहां पहुंचकर इससे मना किया।
विज्ञापन


इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच रमेश की तरफ कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए और अमित की पिटाई शुरू कर दी। गुहार मचाते हुए अमित अपने घर की तरफ भागा। उसका पीछा करते हुए रमेश व अन्य लोग भी घर तक पहुंच गए और अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर न सिर्फ तोड़फोड़ की, वरन जो भी सामने आया उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिलाओं व युवतियों की भी लाठी डंडे से पीटा। गुहार पर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे तो जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर वहां से भाग खड़े हुए।


मारपीट में अमित (17) पुत्र कृष्णकुमार, अन्नू (19) पुत्र कृष्णकुमार, रीना (18) पुत्री मनीराम, आशा (35) पत्नी जगदीश को गंभीर चोटें आईं। बाद में घायलों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।  मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed