{"_id":"6b60cd0ce01e54c5d1aa3801d564cac3","slug":"four-people-suffering-from-snakebite-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोग सर्पदंश से पीड़ित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोग सर्पदंश से पीड़ित
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर भटपुरा गांव निवासी रामअचल (70) पुत्र जुगुन गुरुवार शाम खेत में गए थे। वहां से वापस लौटते समय सर्प ने डंस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी सूचना उसने परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर गांव निवासी विशाल (18) पुत्र चन्द्रकांत गुरुवार देर शाम घर पर लेटा था। जैसे ही उसने चारपाई से पैर नीचे रखा, सांप ने उसे डांस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी नम्रता (45) पत्नी वासुदेव शुक्रवार सुबह सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना निवासी सुखदेव (42) पुत्र अभयराज सिंचाई करते समय गुरुवार सायं सर्पदंश का शिकार हो गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन