{"_id":"5978defa4f1c1b1a348b46d8","slug":"four-people-serious-dueto-snake-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका समेत चार लोग सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका समेत चार लोग सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक बालिका समेत कुल चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मनीराम (55) मंगलवार देर शाम सर्पदंश का शिकार हो गया, वह खेत से घर लौट रहा था। परिवारीजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शुकुलपट्टी गांव निवासिनी रीतू (19) को बुधवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपुर गांव निवासिनी साबिरा (13) मंगलवार देर शाम घर के बाहर खेलने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई।
विज्ञापन
परिवारीजन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ही जगतूपुर गांव निवासिनी चंद्रावती (32) को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वह घर की सफाई कर रही थी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन