{"_id":"5759acae4f1c1baf029c5236","slug":"four-people-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती दुर्घटना में घायल व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत कुल चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र हंसवर अंतर्गत हंसवर निवासी सैफुल्लाह (15) पुत्र शहनाज बुधवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत सोनगांव निवासी आकाश (18) पुत्र रमाशंकर बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से गांव जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत निनामपुर गांव निवासी बलेश्वर (20) पुत्र लालजी बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत राजेपुर गांव निवासी हरगोविंद (45) पुत्र रामप्रकट गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।