{"_id":"57f93ad84f1c1b6c53270617","slug":"four-people-injured-in-accident-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार घायल, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दो को निजी अस्पताल से फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत दूधीपुर गांव निवासिनी नीलम (21) पुत्री रामप्रसाद शुक्रवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरजूपुर गांव निवासिनी कृष्णादेवी (45) पत्नी रामदेव शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज निवासी रामदौर (35) व शुभम (28) एक ही बाइक से शनिवार सुबह अकबरपुर आते समय अहिरौली के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
