{"_id":"575c54304f1c1baf029c6855","slug":"four-people-ill-from-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से चार की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से चार की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के बीच डायरिया का प्रकोप-दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को भी डायरिया से पीड़ित चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत गयासपुर गांव निवासिनी प्रियंका (16) पुत्री चंद्रश को शनिवार सुबह उल्टी-दस्त होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी इंद्रमणि (60) पुत्र पृथ्वीराज को शनिवार भोर में उल्टी-दस्त होने लगा।
विज्ञापन
तबियत में सुधार नहीं होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, टांडा थाना अंतर्गत इनमियापुर गांव निवासिनी कुसुम (32) को शनिवार सुबह उल्टी-दस्त होने पर परिवारीजनों ने उसे सीएचसी टांडा में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी बाजार निवासिनी रेहाना (34) पत्नी मसरूफ शनिवार दोपहर से पहले डायरिया की चपेट में आ गई। उसे सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।