{"_id":"6a9f9d8dcd1ae0f9af0a3648","slug":"four-members-of-same-family-died-after-being-hit-by-school-bus-in-ambedkar-nagar-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण हादसा: स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और बेटे की मौत; लाशें देख चीत्कार उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण हादसा: स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और बेटे की मौत; लाशें देख चीत्कार उठे घरवाले
Tue, 08 Sep 2026 11:01 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:01 AM IST
सार
सुल्तानपुर में स्कूल बस की टक्कर से दंपती और बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर पहुंचे लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
हादसा अखंडनगर थाना क्षेत्र में अल्लीपुर के पास हुआ। हादसे में रामलौट गुप्ता (50), उनकी पत्नी दुर्गावती देवी (46), पुत्र अजय (22) की मौत हुई है। बताया गया कि ये सभी लोग भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच गलत दिशा में आ रही स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। सभी को जिला अस्पताल, अकबरपुर लाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में चार बेटियां बची हैं। इनका इकलौता पुत्र अजय ही था। ऐसे में चार बेटियों का पूरा परिवार ही उजड़ गया है।
विज्ञापन