{"_id":"582deff74f1c1b6136900829","slug":"four-injured-in-road-accidents-including-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की टक्कर से खजुरी बाजार में गुरुवार दोपहर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से उसे भीटी सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुघर्टनाओं में गुरुवार को तीन अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से अधेड़ की हालत ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन
हादसे के समय बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। थाना क्षेत्र भीटी के खजुरी बाजार में गुरुवार सुबह पिकअप की टक्कर से टेमा गांव निवासी पांचूराम (40) पुत्र भूती घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब वह बाजार स्थित शराब ठेके के निकट खड़ा था। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
गंभीर दशा में सरकारी एंबुलेंस से उसे भीटी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से बाद में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। उधर, बैरमपुर बरवां गांव निवासी सर्वजीत (22) व सभाजीत (25) पुत्रगण फागू गुरुवार सुबह नवीन सब्जी मंडी सिझौली गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दोनों घायल हो गए। बाजार वासियों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी गांव निवासी अशोक (45) पुत्र लालता सिंह गुरुवार को बाइक से अकबपुर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में एक बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
इससे उन्हें गंभीर चोटें आ गई। बाजार वासियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी अनवर (50) पुत्र यार मोहम्मद गुरुवार को जलालपुर मार्ग पर मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।